करोड़ कामगारों की आम हड़ताल, बैंक कर्मियों का समर्थन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वाहन पर शुक्रवार को होने जा रही आम हड़ताल में 25 से 30 करोड़ कामगार शामिल हो रहे हैं। यह हड़ताल कार्रवाई एक बहुत ही नाजुक स्थिति में हो रही है, जब केंद्र सरकार, ट्रेड यूनियनों को नियंत्रित करने और कमजोर करने और भारतीय श्रमिक वर्ग आंदोलन को पूंजी के हमले के सामने निहत्था करने के लिए, चार श्रम संहिताएं और उसके बाद नियम अधिसूचित किए हैं।इस हड़ताल में बैंक कर्मियों के 3 संगठन आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन, आल इंडिया बैंक आफीसर्स एसोसिएशन और बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया शामिल हो रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के अन्य घटक संगठनों में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े नेशनल आर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स और नेशनल आर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक आफीसर्स को छोड़कर, का नैतिक भ्रातत्व समर्थन है।

आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के राज्य संगठन यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन की स्थानीय इकाई के सेक्रेटरी राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में गुरुवार शाम को कार्यदिवस की समाप्ति पर शहर की बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा पर बैंक कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें विभिन्न बैंको के कर्मचारी शामिल हुए।यूनियन की महिला संयोजिका श्रीमती प्रिया रस्तोगी ने कहा कि मज़दूर विरोधी श्रम संहिताएँ वापस लो मज़दूर वर्ग पर हमले बंद करो युवाओं के रोज़गार पर हमले रोको।  पीएनबी से अजय मेहरोत्रा ने कहा कि बैंकों, बीमा और सामान्य बीमा में निजीकरण एवं विनिवेश बंद करो। आईडीबीआई बैंक को बेचने का निर्णय वापस लो। बैंक ऑफ बड़ौदा के अनिल कुमार ने कहा कि बीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई वृद्धि वापस लो। सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों को एक इकाई में विलय करो। 

यूनियन बैंक के कौशलेंद्र शुक्ला ने कहा कि पर्याप्त भर्तियाँ सुनिश्चित करो, युवाओं को स्थायी रोज़गार दो। आउटसोर्सिंग एवं ठेका प्रथा बंद करो, मज़दूरों का शोषण रोको। बैंक ऑफ इंडिया के आनंद वर्मा ने कहा कि नई पेंशन स्कीम खत्म करो – पुरानी पेंशन स्कीम बहाल कर युवाओं का भविष्य सुरक्षित करो। सेंट्रल बैंक की श्रीमती वर्षा मेहरोत्रा ने कहा कि सरकार कॉरपोरेट्स से बकाया  डूबे कर्ज़ की वसूली के लिए कड़े कदम उठाये। आम ग्राहकों के लिए बैंकों में सेवा शुल्क कम करे।

प्रदर्शनकारियों में आशुतोष बडोला, संतोष कुमार, पूजा सिंह, राम मिलन, चंद्र शेखर, अमित शर्मा, नीतीश, विवेक, विभांशु, अमित पाण्डेय, संदीप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button