हरदोई: वी मार्ट के सामने खड़ी कार से बैटरी और म्यूजिक सिस्टम चोरी!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : शहर के लखनऊ रोड पर वी मार्ट के सामने घर के बाहर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर चोर लिथियम बैटरी व म्यूजिक सिस्टम चोरी कर ले गए। सुबह जब गाड़ी मालिक घर से निकले तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर।पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है।

जानकारी के अनुसार लखनऊ रोड पर वी मार्ट के सामने अभिषेक वर्मा रहते हैं। वह अपनी गाड़ी नेक्सा एक्स एल 6 घर के बाहर खड़ी करते हैं।
बीती रात चोर गाड़ी का शीशा तोड़कर गाड़ी का म्यूजिक सिस्टम और सीट के नीचे लगी लिथियम बैटरी चोरी कर ले गया।
अभिषेक वर्मा ने बताया कि सुबह जब घर से निकले तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है, वहीं फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button