हरदोई नुमाइश मेला: श्रीराम लीला में सीता खोज और लंका दहन का जीवंत मंचन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : नुमाइश मेला मैदान में चल रही भगवान श्रीराम की लीला में वृंदावन से आए कलाकारों ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

आज के मंचन में प्रभु श्रीराम के आदेश पर सुग्रीव ने वानर सेना को सीता माता की खोज का आदेश दिया। हनुमान जी, अंगद जी और अन्य वानर सेनापति विभिन्न दिशाओं में निकल पड़े। समुद्र तट पर पहुंचने के बाद हनुमान जी ने रामजी की मुद्रिका लेकर लंका जाने का निर्णय लिया।

हनुमान जी लंका पहुंचकर अशोक वाटिका में माता सीता से मिले और उन्हें प्रभु श्रीराम का संदेश दिया। जब रावण को यह समाचार मिला, तो उसने क्रोधित होकर हनुमान जी की पूंछ में आग लगाने का आदेश दिया। हनुमान जी ने पूंछ की आग से पूरी लंका जला दी और फिर समुद्र में जाकर अग्नि शांत कर श्रीराम के पास लौट आए।

इस दिव्य मंचन के दौरान रामभक्तों का उत्साह चरम पर रहा। आयोजन समिति के प्रमुख श्री राम प्रकाश शुक्ला, प्रेम शंकर द्विवेदी, अमलेंद्र नाथ मिश्र (मांटी बाबू), राकेश गुप्ता, प्रमोद मिश्र और पुनीत द्विवेदी सहित सैकड़ों श्रद्धालु व महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button