पति ने पत्नी पर किया सूजे से हमला, हालत गंभीर, पति गिरफ्तार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क बावन हरदोई : लोनार कोतवाली इलाके के गांव पुरौरी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर सूजे से हमला कर दिया। घटना के समय पति पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ था। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कालेज हरदोई में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

लोनार कोतवाली छेत्र के गांव पुरौरी निवासी रूपन की पुत्री सरोजनी की शादी 3 साल पहले हरपालपुर थानाक्षेत्र के गांव नौउनपुरवा निवासी महेश के पुत्र लालू के साथ हुई थी। दोनो पति पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव था तो उसकी पत्नी पिछले 2 महीने से अपने मायके में रह रही थी। शनिवार की सुबह लालू अपनी पत्नी को लेने अपनी ससुराल आ गया। और अपनी पत्नी को जबरदस्ती अपने घर ले जाने लगा। दोनो के बीच मामूली विवाद हुआ। लालू ने अपने कपड़ों में सूजा छुपा रक्खा था। लालू ने सूजा निकालकर अपनी पत्नी के शरीर पर प्रहार करना शुरू कर दिया। जिससे यह घायल हो गयी। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए। लालू को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने सरोजनी को बावन सीएचसी पर भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने इसकी गम्भीर हालत को देखते हुए इसको मेडिकल कालेज हरदोई के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने लालू को गिरफ्तार करके अपनी कार्यवाई शुरू कर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र और सबइस्पेक्टर प्रियांक शर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही कार्यवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button