इस्लामाबाद मस्जिद ब्लास्ट: जुमे की नमाज के दौरान धमाका, कई लोगों के हताहत

“इस्लामाबाद मस्जिद ब्लास्ट: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार विस्फोट हुआ। कई लोगों के हताहत होने की खबर, इलाके में सुरक्षा अलर्ट।”

हाइलाइट्स :

  • इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका
  • कई लोगों के घायल और हताहत होने की आशंका
  • धमाके के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी
  • सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा
  • हमले की जांच शुरू

इस्लामाबाद। इस्लामाबाद मस्जिद ब्लास्ट की बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस धमाके में कई लोगों के हताहत और घायल होने की खबर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नमाज चल रही थी तभी अचानक तेज धमाके की आवाज आई। विस्फोट के बाद मस्जिद परिसर में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाकर बाहर की ओर भागने लगे।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे.. पूरे इलाके को सील कर दिया गया.. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिलहाल हमले की प्रकृति और कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, यह आत्मघाती हमला था या पहले से लगाया गया विस्फोटक—इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। सुरक्षा एजेंसियों ने सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान जुटाने शुरू कर दिए हैं।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button