जिला महिला चिकित्सालय में कन्याजन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जिला महिला चिकित्सालय हरदोई में कन्याजन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुबोध कुमार ने नवजात बालिकाओं के माता-पिता को पौधे भेंट कर किया। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की प्रियंका पाण्डेय ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी तथा किसी भी समस्या के लिए जिला प्रोबेशन कार्यालय से संपर्क करने की अपील की।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से रूबी देवी ने महिलाओं हेतु उपलब्ध समस्त सेवाओं और महिला हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताया। आयोजन में महिला कल्याण विभाग की प्रियंका पाण्डेय, रूबी देवी, पल्लवी मिश्रा, संध्या, सर्व देव नारायण, विजय रत्ना, वंदना एवं अमित कुमार समेत अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button