पिहानी में श्री राम विवाह महोत्सव 2025 में सजीव मंचन, भक्तों ने किया पुष्पवर्षा

“पिहानी में चल रहे श्री राम विवाह महोत्सव 2025 में रामबारात के आगमन पर भव्य वरमाला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर माहौल को भक्तिमय किया। कथा प्रसंग और हवन पूर्णाहुति 1 दिसंबर को संपन्न होगी।”

पिहानी (हरदोई)। माँ इच्छापूर्णी रामजानकी मंदिर में चल रहे श्री राम विवाह महोत्सव 2025 में रामबारात के आगमन पर भव्य वरमाला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कलाकार बनी सीता ने श्री राम को वरमाला पहनाई, और पांडाल जयजयकारों और पुष्पवर्षा से गूँज उठा।

नगर में चल रहे महोत्सव में दर्शकों की भारी भीड़ जुटी। मंचन में दिखाया गया कि किशोरी सीता जी ने लक्ष्मण की मदद से श्री राम को वरमाला पहना दी। वरमाला पड़ते ही पांडाल में भक्तों ने सियावर रामचन्द्र की जय-जयकार की। देवी-देवताओं के स्वरूप में सजीव झांकियों ने आकाश मार्ग से पुष्पवर्षा कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आचार्यों ने मंगला चरण किया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर महंत वैष्णव हरिशरण महाराज, अनिरुद्ध भईया, दुर्गेश पाण्डेय, अखिलेश बाजपेई और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कथा प्रसंग में पूज्य प्रकाश चंद्र महाराज ने विवाह पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि त्रेतायुग में भगवान श्री राम और माता जानकी का वैवाहिक बंधन हुआ। श्री रामचरितमानस में तुलसीदास जी ने लिखा है –
“सिय रघुबीर बिबाहु जे सप्रेम गावहिं सुनहिं। तिन्ह कहुँ सदा उछाहु मंगलायतन राम जसु।”

कथा प्रतिदिन 30 नवंबर तक चलेगी और हवन पूर्णाहुति रामार्चा महायज्ञ 1 दिसंबर को संपन्न होगा।

देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए राष्ट्रीय प्रस्तावना के साथ जुड़े रहें । ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button