Lok Janshakti Party Ram Vilas, LJP Ram Vilas Blanket Distribution, Kakori News, Lucknow Rural News, Neelam Saroj LJP, Ram Vilas Paswan Ideology, Social Welfare Program UP,लोजपा राम विलास कंबल वितरण फोटो, काकोरी कार्यक्रम तस्वीर, नीलम सरोज कार्यक्रम, गरीबों को कंबल वितरण,LJP Ram Vilas Blanket Distribution Image, Kakori Event Photo, Neelam Saroj Program Image,#LokJanshaktiParty, #LJPRamVilas, #KakoriNews, #LucknowNews, #BlanketDistribution, #SocialWork, #NeelamSaroj, #RamVilasPaswan, #UPPolitics,

“काकोरी में लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास) द्वारा कंबल वितरण व तहरी भोज का आयोजन किया गया। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव नीलम सरोज के नेतृत्व में सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।”

हाइलाइट्स :

  • काकोरी में लोजपा (राम विलास) का सेवा कार्यक्रम
  • सैकड़ों जरूरतमंद बुजुर्गों व महिलाओं को कंबल
  • महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव नीलम सरोज के नेतृत्व में आयोजन
  • राम विलास पासवान की विचारधारा पर काम करने का संकल्प
  • ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

काकोरी, लखनऊ। लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास) द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण एवं तहरी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दुर्गागंज स्थित मुस्कान लॉन में पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव नीलम सरोज के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला कुमारी तथा विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ (मध्य) के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद रावत मौजूद रहे। अतिथियों ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते हुए कहा कि इस भीषण ठंड में गरीब और बुजुर्ग वर्ग की सहायता करना पार्टी की प्राथमिकता है।

राजेंद्र प्रसाद रावत ने कहा कि लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास) अपने संस्थापक स्वर्गीय राम विलास पासवान की विचारधारा पर चलते हुए हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है और आगे भी सामाजिक सरोकारों के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला कुमारी ने कहा कि पार्टी का मिशन गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना है, जिसे पूरी निष्ठा के साथ आज भी निभाया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के कुसमौरा हलुआपुर, मंडौली, मौलवी खेड़ा, काकोरी, रानियां मऊ, दुर्गागंज सहित कई गांवों से आए बुजुर्गों और महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। आयोजन के दौरान तहरी भोज का भी आयोजन किया गया।

आयोजक नीलम सरोज ने उपस्थित लोगों को पार्टी का झंडा वितरित करते हुए उन्हें अपने घरों पर लगाने और पार्टी के विस्तार में सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में राम कुमार भारती, राजेश रावत, लेबर सेल जिलाध्यक्ष नागेंद्र पासवान, जिला उपाध्यक्ष कमाल अहमद, लोकसभा प्रभारी दिनेश वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष रावत, रवि रावत, विजय रावत, गीता भार्गव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। बुजुर्गों ने पार्टी के इस कार्य की सराहना करते हुए आशीर्वाद भी दिया।