शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, फिर दी जान से मारने की धमकी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : प्यार के नाम पर धोखा और फिर धमकी! लखनऊ में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए, लेकिन जब शादी की बात आई तो साहब ने मुंह मोड़ लिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई – शादी का दबाव पड़ते ही धमकी दी कि “अगर ज्यादा बोली, तो जान से हाथ धो बैठोगी!”

थाना ग़ुडम्बा की पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी राहुल खरे पुत्र स्व. मुकेश खरे (निवासी कानपुर, हाल पता लखनऊ) को 10 अप्रैल को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, राहुल ने विवाहित जीवन का सपना दिखाकर युवती को अपने जाल में फँसाया और बार-बार संबंध बनाए।

जब लड़की ने शादी के लिए कहा तो राहुल का असली चेहरा सामने आया – उसने लड़की को जान से मारने की धमकी दी और गायब हो गया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ और फिर गुप्त सूचना के आधार पर राहुल को मड़ियांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button