गन्ने के खेत में अधेड़ का शव मिला, हत्या की आशंका

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव का रहने वाला एक 45 वर्षीय ग्रामीण पिछले दो दिनों से लापता था। बुधवार की सुबह 9:00 बजे कौहरिया गांव स्थित गन्ने के खेत से पाती में छुपा हुआ शव बरामद हुआ है । सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस मौका मुआयना कर रही है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर का रहने वाला 45 वर्षीय रामपाल पुत्र मेबाराम अचानक दो दिन पूर्व घर से लापता हो गया। उसको काफी ढूंढा गया परंतु नहीं मिल सका। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर भी दी। बुधवार की सुबह 9:00 बजे गन्ने के खेत में बकरी चराने गई एक महिला ने शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना तत्काल गांव वासियों को दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण गन्ने के खेत पर एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय और क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक की पत्नी ने बताया उसके पति ने रतिराम और उसके एक साथी सुरेश के साथ गांजा पिया। जबकि उसका पति कभी गांजा नहीं पीता। पत्नी ने पति की हत्या की आशंका जताई है। क्योंकि शव को घसीट कर लाया गया और गन्ने की पाती से छुपाया गया। इससे स्पष्ट होता है कि रामपाल की हत्या की गई। पुलिस बारीकी से मामले की जांच पड़ताल कर रही है । मृतक के दो लड़के और तीन लड़कियां हैं जिनमें से दो लड़कियों की शादी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button