Minister for Empowerment of Persons with Disabilities distributed assistive devices

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने राजकीय संकेत विद्यालय, मोहान रोड, लखनऊ में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को 686 सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें 124 ट्राई-साइकिल, 20 व्हीलचेयर, 10 जोड़ी बैसाखी, 226 श्रवण यंत्र, 163 स्मार्टकेन और 143 ब्रेलकिट शामिल थे।

मंत्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकलांग’ शब्द को ‘दिव्यांगजन’ से बदलकर उनकी दिव्यता को सम्मान दिया है। उन्होंने बताया कि योगी सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा, रोजगार, पेंशन व स्वरोजगार योजनाओं के जरिए उनका जीवन स्तर सुधार रही है।

प्रदेश में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए लखनऊ व चित्रकूट में विशेष विश्वविद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।