लखनऊ में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का भांडाफोड़!

कैण्ट थाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो शातिर स्नैचर दबोचे गए — स्कूटी और महंगा मोबाइल भी बरामद!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : कैण्ट थाना क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों से लोग परेशान थे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से इस गैंग का सफाया हो गया। घटना 30 मार्च की है जब पीड़ित नरेंद्र सिंह के बेटे से दो अज्ञात बदमाशों ने स्कूटी पर सवार होकर मोबाइल झपट लिया और मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और 10 अप्रैल को थाना कैण्ट की टीम ने लोको चौरोहा के पास से दो आरोपियों को धर दबोचा:

🔹 जितेंद्र रावत (उम्र 20)
🔹 आदित्य आर्य (उम्र 19)
दोनों घसियारी मंडी, कैण्ट लखनऊ के निवासी हैं।

पुलिस ने तत्काल धाराएं लगाकर केस दर्ज किया और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

गिरफ्तार जितेंद्र रावत निकला पुराने मामलों का खिलाड़ी!
उसके खिलाफ पहले भी चोरी और झपटमारी के कई केस दर्ज हैं, जिनमें थाना गोमतीनगर, कैण्ट, और बीकेटी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button