किसान मजदूर संगठन की मासिक बैठक संपन्न

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : किसान मजदूर संगठन की मासिक बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के किसानों एवं मजदूरों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध न होने, सिंचाई व्यवस्था में आ रही दिक्कतों, बिजली आपूर्ति की अनियमितता तथा मजदूरों के भुगतान से जुड़ी समस्याओं को प्रमुख रूप से उठाया गया। संगठन पदाधिकारियों ने संबंधित विभागों से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष प्रियांशु सैनी, ज्ञानेंद्र कुमार, लखन मिश्रा, चेतन गुप्ता, जिलासचिव बालकराम वर्मा, पुत्तीलाल, आशीष कुमार, सत्यपाल पड़रिया सहित अन्य कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि यदि किसानों और मजदूरों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button