शाहजहांपुर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सम्पन्न, भंडारे में उमड़ा भक्तों का सैलाब

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क शाहजहांपुर : के संकट मोचन हनुमान मंदिर, खिरनी बाग धर्मशाला में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को हवन यज्ञ के साथ समापन हुआ। वृंदावन से आए आचार्य मयंक शर्मा के सानिध्य में भक्तों ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति अर्पित की और मानव कल्याण की प्रार्थना की।

समापन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जहां सर्वप्रथम कन्याओं को प्रसाद वितरित किया गया, तत्पश्चात सैकड़ों भक्तों ने हलवा-पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। कथा व्यास डॉ. निर्मल द्विवेदी ने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर विधायक अरविंद सिंह, मेयर अर्चना वर्मा, विश्व मोहन बाजपेई, सीमा बाजपेई, हरि शरण बाजपेई, आस्था नैमिष मिश्रित सिद्धिमां तीर्थ ठाकुर अखिलेश सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने पूजन कर कन्या भोज कराया और भक्तों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button