कूर्मि क्षत्रिय समाज कल्याण समिति पटेल संस्थान की वार्षिक साधारण सभा में नवीन कार्यकारिणी का गठन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : कूर्मि क्षत्रिय समाज कल्याण समिति पटेल संस्थान की वार्षिक साधारण सभा के आयोजन में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर राजीव पटेल को अध्यक्ष, अंकुर वर्मा को मंत्री और सतीश वर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

सभा की अध्यक्षता संरक्षक रामविलास वर्मा ने की और महेश चंद्र वर्मा एडवोकेट ने संचालन किया। नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत स्वजातीय बंधुओं ने किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व एसीएमओ रविन्द्र नाथ वर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सत्यराम वर्मा लल्लन, अशोक कनौजिया, सुभाष वर्मा, सभासद हरिओम वर्मा, पूर्व संस्थान अध्यक्ष संजील वर्मा, मूलचंद वर्मा, शिवनन्दन वर्मा, आनन्द वर्मा, आशिकर वर्मा, भेखराम वर्मा, अजय वर्मा, डॉक्टर रामशरन वर्मा, सुरेश कनौजिया एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष गन्ना समिति सुरेश चंद वर्मा, पंकज वर्मा एडवोकेट, अरविंद वर्मा, सन्तराम आदि सैकड़ों स्वजातीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button