लखीमपुर खीरी में हिंदू महासभा का जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया गया

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन के अवसर पर लखीमपुर खीरी में जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर प्रदेश संगठन मंत्री अध्यक्ष डॉ. सचिन पांडे के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. पीयूष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र वाजपेई,जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, नगर संयोजक सहित जिला कार्यकारिणी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने हिंदू समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं हिंदुत्व के मूल सिद्धांतों पर अपने-अपने विचार रखे। सभा का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. पीयूष शुक्ला ने किया। उन्होंने मंच संचालन के दौरान सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का परिचय कराया।

कार्यक्रम के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया तथा सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। इसी मौके पर जनपद के सैकणो पदाधिकारी एवं समर्थक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button