समाधान दिवस में प्राप्त 50 शिकायतों में चार का निस्तारण मौके पर किया गया

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखीमपुर खीरी : तहसील परिसर गोला में सोमवार को अपर जिला अधिकारी के अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मे विभिन्न विभागों से संबंधित आई 50 शिकायतों में राजस्व एवं आपदा विभाग की चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में राज्य से एवं आपदा विभाग की आयीं 18 शिकायते खाद्य एवं रसद विभाग की 17, संयुक्त जांच क्षेत्र 5, पुलिस विभाग की 5, ग्राम विकास विभाग की 2, विद्युत विभाग की 2, नगर विकास विभाग की 1 शिकायत प्राप्त हुई। विभिन्न विभागों की प्राप्त हुई 50 शिकायतों में राजस्व एवं आपदा विभाग की 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 46 शिकायती प्रार्थना पत्रो को स्थलीय जांच कर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button