पी. टी. उषा होंगी श्रीनगर संगोष्ठी की मुख्य वक्ता, नमो केंद्र के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र (नमो केंद्र) के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पी. टी. उषा से दिल्ली स्थित ओलिंपिक भवन में भेंट की। इस दौरान उन्हें 17-18 जून को श्रीनगर में होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। संगोष्ठी का मुख्य विषय महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास, महिला सशक्तिकरण और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी रहेगा।

प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई प्रो. जसीम मोहम्मद ने की, जिनके साथ प्रो. दिव्या तंवर और डॉ. जावेद रहमानी भी मौजूद थे। बैठक में नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र की गतिविधियों, शोध कार्यों और युवाओं को प्रेरित करने के प्रयासों पर चर्चा हुई। पी. टी. उषा ने नमो केंद्र के विजन की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं और महिलाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना समय की मांग है, और ऐसे प्रयास देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button