पार्थ गोयल को विद्यालय के प्रधानाचार्य बसंत तिर्की द्वारा प्रमाण पत्र,मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  मैलानी खीरी : मैलानी कस्बे के डॉन बॉस्को स्कूल में बीते दिनों संपन्न हुई सिल्वरज़ोन ओलंपियाड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए विद्यालय ने एक कार्यक्रम आयोजित किया,जिसमें सामान्य ज्ञान परीक्षा में देश में तीसरी तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पार्थ गोयल को विद्यालय के प्रधानाचार्य बसंत तिर्की द्वारा प्रमाण पत्र,मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।साथ ही विज्ञान विषय में ईशी वर्मा,अखिल भारतीय हिंदी में अंश रावत,अंशिका कश्यप,अमन राज,अंग्रेजी विषय में आहान सिंह,चैंसी,परी भी अव्वल रहीं। प्रधानाचार्य बसंत तिर्की ने बताया कि सिल्वरज़ोन ओलंपियाड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए वह उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।सिल्वर ज़ोन ओलंपियाड एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो छात्रों के ज्ञान,कौशल और क्षमताओं का मूल्यांकन करती है।वहीं पार्थ गोयल ने बताया कि जो सम्मान उन्हें मिला है उस सफलता का श्रेय मां नेहा गोयल एवं पिता अरविंद गोयल को जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button