कराये गये वृक्षारोपण की फोटोयुक्त आख्या प्रेषित करें:-अनुनय झा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : जिला वृक्षारोपण, जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्टेªट में आहूत की गयी। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विगत माह कराये गये वृक्षारोपण की फोटोयुक्त आख्या प्रेषित करें। उन्होने की पंचायत विभाग गंगा किनारे गांवों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई करायें और लोगों को स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक करायें तथा पर्यावरण विभाग के अधिकारी जिन क्षेत्रों में मिलो आदि माध्यम से गंदा पानी गोमती व अन्य नदियों में जाता है उन्हें चिन्हित करें और गंदा पानी रोकने के सोख्या आदि की व्यवस्था कराये।
जिलाधिकारी ने कहा कि अवशेष प्रबन्धन निस्तारण एवं खुले नाली, नालियों को ढकने के संबंध में नगरीय निकाय के अधिशासी अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की जायेगी और नियमित जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, डीएफओ, डीडी कृषि, डीसी मनरेगा सहित अन्य विभाग के अधिकारी तथा गंगा समिति के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, ईओ, गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button