LIVE : PM मोदी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला: बोले– बंगाल सरकार घुसपैठियों को बचाने के लिए कोर्ट पर बना रही दबाव

“PM मोदी राज्यसभा भाषण के दौरान ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला किया। पीएम ने कहा बंगाल की सरकार घुसपैठियों को बचाने के लिए न्यायपालिका पर दबाव बना रही है।”

हाइलाइट्स:

  • बजट सत्र में संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा
  • PM मोदी राज्यसभा भाषण के दौरान विपक्ष की नारेबाजी
  • ममता बनर्जी सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप
  • कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर पीएम मोदी का तंज
  • भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों का वॉकआउट

नई दिल्ली। PM मोदी राज्यसभा भाषण के दौरान गुरुवार को संसद का माहौल पूरी तरह गर्म रहा। बजट सत्र में लगातार हो रहे हंगामे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा में हिस्सा लिया और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “बंगाल की निर्मम सरकार घुसपैठियों को बचाने के लिए कोर्ट पर दबाव बना रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ कर रही है।

प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी करते रहे। इसके बावजूद पीएम मोदी ने अपना संबोधन जारी रखा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भी तंज कसते हुए कहा कि वे बैठकर भी नारे लगा सकते हैं, जिससे उन्हें ज्यादा कष्ट न हो।

खरगे पर पीएम मोदी का तंज

पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, “मेरी एक प्रार्थना है खरगे जी के लिए, वो बैठकर भी नारे लगा सकते हैं।” इस बयान के बाद सदन में सियासी हलचल और तेज हो गई।

विपक्ष का वॉकआउट

प्रधानमंत्री के भाषण के बीच विपक्षी सांसदों ने जमकर नारेबाजी की और बाद में राज्यसभा से वॉकआउट कर लिया। इसके बावजूद पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था, युवाओं और भविष्य की योजनाओं पर अपनी बात रखी।

‘देश युवा हो रहा है’

PM मोदी राज्यसभा भाषण में उन्होंने कहा कि भारत तेजी से युवा देश बनता जा रहा है। दुनिया के कई विकसित देश जहां बुजुर्ग हो रहे हैं, वहीं भारत के पास युवा टैलेंट की ताकत है। यही वजह है कि दुनिया भारत की ओर उम्मीद से देख रही है।

बजट और विकसित भारत का विजन

राष्ट्रपति के अभिभाषण का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीता वर्ष विकास की तेज गति वाला रहा है। समाज के हर वर्ग—गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, महिलाएं और युवा—के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में 21वीं सदी का दूसरा क्वार्टर निर्णायक साबित होगा।

प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि देश अब रुकने वाला नहीं है और लक्ष्य प्राप्त करके ही आगे बढ़ेगा।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button