घर में छिपे वारंटी को पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से था फरार!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : आलमबाग इलाके में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जब सागर विहार निवासी अमित अवस्थी उर्फ प्रशांत को 01 नम्बर वारंटी के तहत उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी पर वर्षों से लंबित केस में वारंट जारी था, लेकिन वह फरार चल रहा था। पुलिस ने विशेष निगरानी के बाद अचानक दबिश देकर उसे धर दबोचा। आरोपी पर IPC की धारा 498A और 323 समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज है।

प्रभारी निरीक्षक आलमबाग के नेतृत्व में बनी टीम में उपनिरीक्षक सुमित कुमार मोतला, अंकीत कुमार और महिला कांस्टेबल पूनम की सजगता से इस अभियान को अंजाम दिया गया। आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय से एनबीडब्ल्यू/वारंट जारी था। अब गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button