शादी की दूसरी सालगिरह पर रणदीप हुड्डा ने दिया सरप्राइज, पत्नी के साथ फोटो शेयर कर बताया जल्द बनेंगे पैरेंट्स

अभिनेता रणदीप हुड्डा की शादी के दो साल हो चुके हैं। आज वह शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है।अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में जानकारी दी है कि वह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। आइए देखते हैं उनकी पोस्ट में और क्या है?
रणदीप हुड्डा की पोस्ट में क्या है?
इंस्टाग्राम पर रणदीप हुड्डा ने अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों पति-पत्नी जंगल में अलाव के पास बैठे हैं। दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा ‘प्यार और रोमांच के दो साल और अब नन्हा मुन्ना आने वाला है।’ कैप्शन में उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया है। रणदीप हुड्डा ने जैसे ही यह पोस्ट शेयर की, वैसे ही यह वायरल हो गई है।
कौन हैं रणदीप हुड्डा की पत्नी?
बता दें कि रणदीप हुड्डा ने 29 नवंबर 2023 को लिन लैशराम के साथ शादी की थी। उन्होंने मैतेई परंपरा से मणिपुर के इम्फाल में शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने मुंबई में रिसेप्शन दिया था। रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम अभिनेत्री हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह फिल्म ‘जाने जान’ 2023 में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘मैरी कॉम’ में काम किया था। वह मॉडल और कारोबारी भी हैं।
‘मैं कोई एक्टिविस्ट नहीं…’, IFFI में ऐसा क्यों बोले आमिर खान? धर्मेंद्र को भी याद किया
रणदीप हुड्डा का वर्कफ्रंट
रणदीप हुड्डा को आखिरी बार सनी देओल की अदाकारी वाली फिल्म ‘जाट’ (2025) में देखा गया था। इसमें उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया था। अगली बार वह अंग्रेजी फिल्म ‘मैचबॉक्स’ का हिस्सा होंगे। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button