राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का फूंका पुतला

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ : ग्राम सभा अहमदनगर में राष्ट्रीय बजरंग दल के विधानसभा उपाध्यक्ष चंचल कश्यप के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान ग्राम प्रधानपति श्री मुकेश जायसवाल, राकेश कनौजिया जिला अध्यक्ष ने अध्यक्षता करते हुए सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ आतंकवाद का पुतला फूंककर पाकिस्तान का विरोध प्रदर्शन किया। और कहा कि सिंध नदी का एक बूंद पानी पाकिस्तान में न जाए यह लोग पानी से तड़प तड़प कर मरें। राकेश कनौजिया ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद की फैक्ट्री खोल रखी है जो आए दिन हमारे निर्दोष नागरिकों को मार रहे हैं। और आर्मी के जवानों को भी टारगेट बना रहे हैं। इन्हें मुंह तोड़ जवाब देना होगा सिर्फ स्ट्राइक करने से बदला पूरा नहीं होगा बल्कि पूरा पाकिस्तान को नष्ट नाबूत करना होगा। जैसे इजराइल ने हमास पर हमला किया था इसी प्रकार केंद्रीय सरकार को भी कदम उठाना चाहिए। पाकिस्तान का पुतला फूंकते समय जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार नगर मंत्री विकास कनौजिया विधानसभा उपाध्यक्ष चंचल कश्यप पलिया अंशु वर्मा AHP अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला मंत्री मनोज वर्मा सुरेश भदोरिया ठाकुर हरिहर सिंह भदोरिया प्रदीप कुमार रितिक गुप्ता योगेश मिश्रा रवि कश्यप ठाकुर अखिलेश सिंह आदि सैंकड़ों कार्यकर्त्ता शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button