स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की पुण्यतिथि पर रालोद ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ
राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) उत्तर प्रदेश द्वारा आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भारतीय किसान आंदोलन के जनक, संत और समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री रामाशीष राय ने की।

इस अवसर पर स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके योगदान को याद किया गया। विशेष रूप से भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बृजेश शर्मा ने स्वामी जी के जीवन दर्शन और किसान चेतना पर विस्तृत विचार रखे। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव श्री अनिल दुबे भी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री रामाशीष राय ने अपने उद्बोधन में कहा,
“स्वामी सहजानंद केवल संत नहीं, बल्कि किसानों की पीड़ा के सच्चे संवाहक थे। उन्होंने जमींदारी, लगान और अन्याय के खिलाफ जो संघर्ष छेड़ा, वही आज भी हमारे आंदोलनों की प्रेरणा है।”

राष्ट्रीय किसान सभा अध्यक्ष बृजेश शर्मा ने कहा,

“आज भी किसान उन्हीं चुनौतियों से जूझ रहे हैं जिनके खिलाफ स्वामी जी ने आवाज उठाई थी। उनकी विचारधारा हमें सिखाती है कि अधिकार संघर्ष से ही मिलते हैं।”

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मयंक त्रिवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि

“स्वामी जी का जीवन सेवा, संघर्ष और समाज के उत्थान के लिए समर्पित था। उनका आदर्श आज भी किसानों की लड़ाई को दिशा देता है।”

इस अवसर पर किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव दिवेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश महासचिव आर.पी. सिंह, राघवेंद्र सिंह, पी.के. पाठक, अमन पांडेय, प्रमोद शुक्ला, महानगर अध्यक्ष विवेक चौधरी एवं सरताज मलिक सहित अनेक रालोद कार्यकर्ता, किसान प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन “किसान एकता जिंदाबाद” और “स्वामी सहजानंद अमर रहें” जैसे जोशीले नारों के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button