“OP श्रीवास्तव गिरफ्तार: ED ने सहारा ग्रुप के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर को ₹1.79 लाख करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में अरेस्ट किया। धोखाधड़ी और शेल कंपनियों से हेराफेरी के आरोप।”
लखनऊ। सहारा ग्रुप के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर OP श्रीवास्तव गिरफ्तार कर लिए गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें ₹1.79 लाख करोड़ के मेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस में अरेस्ट किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, श्रीवास्तव पर निवेशकों के हजारों करोड़ रुपये को शेल कंपनियों के जरिए घुमाने, फर्जी लेन-देन बनाने और मनी सर्कुलेशन करने का आरोप है।
ED सूत्रों का कहना है कि श्रीवास्तव, सहारा समूह में सुब्रत राय के बाद दूसरे सबसे प्रभावशाली पद पर माने जाते थे। उनकी भूमिका संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और निवेशकों से की गई कथित धोखाधड़ी में महत्वपूर्ण बताई जा रही है। एजेंसी ने उन्हें कस्टडी में लेकर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड मांगी है।
जांच में सामने आया है कि कई शेल कंपनियों का इस्तेमाल कर भारी भरकम रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया गया, जिससे मनी ट्रेल को ट्रैक करना मुश्किल हो सके। ED ने पिछले कई महीनों में सहारा से जुड़े परिसरों एवं कंपनियों पर छापेमारी की थी, जिसके बाद यह गिरफ्तारी की गई है।
इस केस से जुड़े दस्तावेज़ और डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच जारी है। ED का दावा है कि यह अब तक की भारत की सबसे बड़ी वित्तीय जांचों में से एक है।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए राष्ट्रीय प्रस्तावना के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”
विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल


















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































