संडीला सीओ संतोष कुमार सिंह का एक्शन मोड में आगमन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : नवागत क्षेत्राधिकारी संडीला संतोष कुमार सिंह ने कार्यभार संभालते ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को थाना अतरौली का दौरा किया और रूट मार्च निकाल कर अपने तेवर साफ कर दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि गांवों में रात्रि 11 बजे के बाद बेवजह घूमने वालों पर कड़ी निगरानी रखें और संदिग्ध पाए जाने पर तत्काल पूछताछ व आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्र में लोग रात 9 बजे तक सो जाते हैं, ऐसे में रात में घूमना संदेहास्पद माना जाएगा।

सीओ ने थाना क्षेत्र की सीमाओं पर गश्त बढ़ाने, और देर रात आवाजाही करने वालों पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे अपराधियों की हर गतिविधि पर नजर बनाए रखें। साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो थाना, चौकी, पुलिस बूथ या कॉल के जरिए पुलिस को सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस तत्परता से आपकी मदद करेगी। संदेश स्पष्ट है: साथ रहें, सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button