पुलिस चौकियों हेतु एसपी ने किया भूमि पूजन !

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क कन्नौज : बुधवार को दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा थाना तिर्वा क्षेत्र के ग्राम अहेर व बेहरीन में चौकियों के लिये आवंटित भूमि पर जन सहयोग से निर्माण हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। उक्त जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति में दी !
उन्होंने बताया कि नवीन चौकियों के निर्माण से थाना तिर्वा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इससे पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आमजन की सुरक्षा एवं सहायता सुनिश्चित की जा सकेगी। इन चौकियों के माध्यम से जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा स्थानीय सुरक्षा आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, सीओ तिर्वा डॉ. प्रियंका वाजपेयी, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह सहित गणमान्य नागरिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय : ग्राम अहेर में पुलिस चौकी निर्माण के लिए भूमि पूजन करते पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार व सीओ तिर्वा डॉ प्रियंका बाजपेई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button