अनधिकृत ई-रिक्शा पर सख्ती: 1007 ई-रिक्शा सीज, 3093 का चालान, पूरे अप्रैल चलेगा अभियान

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अनधिकृत ई-रिक्शा संचालन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में एक माह का विशेष अभियान शुरू किया गया है। बुधवार को इस अभियान के तहत 1007 ई-रिक्शा सीज किए गए, जबकि 3093 ई-रिक्शा का चालान किया गया।

परिवहन मंत्री ने कहा कि यह अभियान व्यापक जनहित में चलाया जा रहा है। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम और शहरों में ट्रैफिक नियंत्रण के लिए अनधिकृत ई-रिक्शा संचालन पर लगाम लगाना जरूरी है। इस अभियान से शहरों में बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित होगी और मोबिलिटी में सुधार आएगा।

प्रवर्तन अभियान के आंकड़े:
परिवहन आयुक्त बी.एन. सिंह के अनुसार, बुधवार को विभिन्न संभागों में बड़े पैमाने पर कार्रवाई हुई:
🔹 लखनऊ संभाग: 377 ई-रिक्शा सीज/चालान
🔹 गाजियाबाद संभाग: 257
🔹 आगरा संभाग: 444
🔹 झांसी संभाग: 216
🔹 वाराणसी संभाग: 161
🔹 कानपुर संभाग: 277
🔹 अयोध्या संभाग: 135
🔹 अलीगढ़ संभाग: 140
🔹 मुरादाबाद संभाग: 120

अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा और अनधिकृत ई-रिक्शा संचालन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button