उप निरीक्षक अंजना सचान ने छात्राओं को किया जागरूक

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : हरपालपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को जनकल्याणकारी योजनाओं,साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला सब-इंस्पेक्टर अंजान सचान, महिला कांस्टेबल संध्या ने छात्राओं से संवाद किया। सब-इंस्पेक्टर ने सबसे पहले प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और छात्राओं से इनका लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है, इससे बचने के लिए जागरूकता बेहद आवश्यक है।

इसी कड़ी में महिला कांस्टेबल संध्या ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के व्यावहारिक टिप्स बताए। इसके अलावा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने और महिलाओं के अधिकारों पर भी चर्चा की गई।इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश सिंह शिक्षक सुनील कुमार,अनिल कुमार,मदनलाल,बृजलाल वर्मा,सनोज सिंह,अमित यादव,विवेक अग्निहोत्री,अजय यादव,वीके सिंह,अमित सिंधु आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button