खजुरहरा में सुनीत प्रजापति ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : क्षेत्र की बडी ग्रामपंचायत खजुरहरा में सोमवार को भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। ग्रामपंचायत के पंचायत भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के सुनीत प्रजापति मुख्य अतिथि और शक्ति केन्द्र संयोजक विनीत शुक्ला वक्ता रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने विकसित भारत के लिए अंत्योदय को अपना ध्येय बनाया है। सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को प्राथमिकता दी है। भारत संकल्प सभा में सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जन धन योजना, हर घर जल योजना, मातृत्व लाभ योजना, फ्री राशन वितरण योजना, आयुष्यमान योजना आदि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में सत्यपाल सिंह, महेन्द्र शुक्ला, सत्यम मिश्रा, अभय प्रताप सिंह, पारस पाल, तोताराम यादव, हरिनाम यादव सहित लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button