पुलिस अधीक्षक ने संभाला चार्ज, बोले- अपराध और भ्रष्टाचार पर होगी सख्त कार्रवाई

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : शनिवार को नवागत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन में सलामी ली और पदभार ग्रहण करने के बाद दोपहर में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने स्वयं का परिचय दिया और उपस्थित पत्रकारों से भी परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार जनसुनवाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए फरियादियों को पूरी तरह संतुष्ट करने पर बल दिया जाएगा। 

पुलिस अधीक्षक मीणा ने कहा कि भूमि विवादों का समाधान समन्वय के साथ किया जाएगा ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो। इसके साथ ही उन्होंने अवैध शराब की बिक्री और उसके कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने की बात कही। मिशन शक्ति फेस- 5 के तहत महिला संबंधी अपराधों को रोकने और महिलाओं के सशक्तिकरण को उनकी प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी पुलिसकर्मी या अधिकारी की लापरवाही या गलती पाई जाती है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी मीणा ने बताया कि वह इससे पूर्व फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर सहित कई जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। यह उनकी चौथी पोस्टिंग है। उन्होंने कहा कि हरदोई जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाना और फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button