स्वदेशी जागरण मंच ने रोका ई-रिक्शा, बोरी में मिला अवैध मांस

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई :शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने टुमुरकी तिराहे पर एक ई-रिक्शा से प्रतिबंधित मांस बरामद किया। संगठन के प्रमुख अनिल लाहौरी को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित मांस को ई-रिक्शा के ज़रिए बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही अनिल लाहौरी ने अपने साथियों के साथ तिराहे पर निगरानी शुरू की और संदिग्ध ई-रिक्शा को रोक लिया। तलाशी के दौरान रिक्शा में एक बोरी में रखा प्रतिबंधित मांस मिला।

तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय मौके पर पहुंचे और रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए।

अनिल लाहौरी द्वारा दी गई लिखित शिकायत में महमंद निवासी यामीन और उसके पुत्रों पर मांस की आपूर्ति का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button