प्रतिभाशाली छात्रों को मिले मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का लाभ-जिलाधिकारी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क मैनपुरी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी,कोर्स को-ऑर्डिनेटर को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्ष 2025-26 हेतु नीट,यू.पी.पी.सी.एस, एस.एस.सी.हेतु संचालित कोचिंग में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को शिक्षक बेहतर मार्ग प्रशस्त कर सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरित करें,प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के मन से डर,झिझक, संकोच को समाप्त करना शिक्षक अपना लक्ष्य रखें।उन्होने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिले,इसके लिए प्रतियोगी छात्रों को शिक्षा प्रदान करने वाले विभिन्न विषयों के शिक्षकों का चयन पूरी पारदर्शिता से किया जाये, योजना का लाभ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे गरीब परिवारों के मेधावी,होनहार छात्रों को मिले। जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जनपद में अध्ययनरत् समस्त वर्गो के प्रतिभाशाली तथा उत्साही छात्र-छात्राओं हेतु मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत शैक्षिक सत्र 2025-26 में जेईई, सिविल सेवा,नीट,एन.डी.ए., सी.डी.एस. परीक्षा, पूर्व प्रतियोगीं परीक्षाओं की तैयारी हेतु जुलाई 2025 से संचालित होने वाले कोचिंग कक्षाओं के लिए ऑफलाइन प्रशिक्षण, कोचिंग प्राप्त कराये जाने हेतु आवेदन पत्र आंमत्रित किये गये थे।अभी तक 195 आवेदन प्राप्त हुये हैं, जिसमें 38 आवेदन पत्र सिविल सेवा,पी.सी.एस.की तैयारियों,113 आवेदन पत्र एस.एस.सी.हेतु एवं 44 आवेदन पत्र नीट की परीक्षाओं की तैयारियों हेतु प्राप्त हुये हैं। उन्होने बताया कि सम्बन्धित पाठ्यक्रम में निःशुल्क कोचिंग प्राप्त करने हेतु निर्धारित अर्हता रखने वाले छात्र,छात्राओं से सीधे आवेदन मॉगे गये थे,विभिन्न विषयों की तैयारी कराने हेतु नीट में 03, सिविल में 08 एवं एस.एस.सी. में 19 शिक्षकों द्वारा आवेदन किए गए हैं।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु,वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज यादव समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button