मलिहाबाद में ‘बेल्चा कांड’ से दहशत!

खेलते-कूदते युवक पर बेल्चे से जानलेवा हमला, गर्दन पर किया वार — आरोपी सलमान गिरफ्तार!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मद टोलिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मामूली विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। बेल्चा बना हथियार, और खून से लथपथ हो गया 17 वर्षीय किशोर।

08 अप्रैल की सुबह 10:30 बजे, मोहम्मद टोलिया गांव में युवक त्रिशांश गौतम और आरोपी सलमान के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि सलमान ने गुस्से में आकर पास ही पड़ा बेल्चा उठाया और युवक की गर्दन पर दे मारा खौफनाक वार

त्रिशांश की गर्दन पर आई गहरी चोट, हालत गंभीर — फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर मौजूद अन्य युवकों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही मलिहाबाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी सलमान को फरार होने से पहले ही धर दबोचा गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है।

गांव में तनाव, लोगों में गुस्सा!
स्थानीय लोग इस निर्मम हमले से सकते में हैं। पंचायत और पुलिस गांव में माहौल सामान्य बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button