लखनऊ में वारदात के बाद दबोचा गया दबंग!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने महिला से मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए महज 48 घंटे के भीतर आरोपी समीम को उसके घर के पास शुमार्नगर रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की बहनों ने भी वारदात में साथ दिया था, जिसके बाद पूरा मामला थाने तक पहुंचा।

पकड़े गए आरोपी समीम पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस के मुताबिक वह स्थानीय स्कूल में चपड़ासी का काम करता है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 76/115(2)/351(2) बीपीएसएस व 7/8 पास्को एक्ट जैसी गंभीर धाराएं लगाईं। मामले की जांच के दौरान माननीय न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का भी पालन किया गया। अब आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले की छानबीन तेज़ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button