“द फ्लाई बी कैफे” बना गैंगवार का अड्डा! चाकू, गालियां और तोड़फोड़ से दहला ई-ब्लॉक

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : राजाजीपुरम स्थित “द फ्लाई बी कैफे” में 24 मई की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अपने साथियों संग जमकर हंगामा करने लगा। आरोपी सलील उर्फ सुल्तान ने पहले गाली-गलौज की, फिर मारपीट करते हुए कैफे में जमकर तोड़फोड़ मचाई और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित युवक की तहरीर पर थाना तालकटोरा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार सुल्तान का आपराधिक इतिहास भी कोई नया नहीं है—वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है, जिनमें मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ शामिल हैं। इस बार भी उसका गुंडा अंदाज देखने लायक था, लेकिन पुलिस की तत्परता ने उसे ज्यादा देर खुले में घूमने नहीं दिया। आरोपी पेशे से दूध का व्यापारी है लेकिन व्यवहार पूरी तरह से गैंगस्टर जैसा। कैफे में शांति बहाल है और पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button