होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर पालिकाध्यक्ष ने डलवाई लकड़ियां

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : होली पर्व को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के अध्यक्ष विजय शुक्ला ने नगर के विभिन्न होलिका दहन स्थलों का पालिका कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी होलिका दहन स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही उन्होंने गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी समय से लकड़ियों की पर्याप्त व्यवस्था कराने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जिसे सभी नागरिक शांति और सद्भाव के साथ मनाएं। नगर पालिका की ओर से पर्व के मद्देनजर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है तथा प्रमुख स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा, रविन्द्र कटियार, सफाई नायक संजय कुमार, दिलीप कुमार, राहुल बाल्मीकि, नरेश कुमार सहित अन्य पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button