न्यायालय के आदेश को ठेंगा दिखाने वाला आखिर पहुंचा सलाखों के पीछे

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : इटौंजा क्षेत्र से फरार चल रहा आरोपी अख़ूब पुत्र हाफ़िज़ को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी NBW (गिरफ्तारी वारंट) के बावजूद आरोपी लंबे समय से कानून से आँख मिचौली खेल रहा था। मामला मुकदमा संख्या 66/09 से जुड़ा है, जिसमें धारा 147/506 जैसी गंभीर धाराओं में अभियुक्त के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। 40 वर्षीय आरोपी अमानीगंज का निवासी है और पुलिस की टीम ने 18 अप्रैल 2025 को उसे उसके घर से दबोच लिया।

कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना आरोपी को अब भारी पड़ गया। पुलिस ने बताया कि बार-बार की चेतावनियों और आदेशों के बावजूद आरोपी हाज़िर नहीं हो रहा था। ऐसे में सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने उसे दबोचकर न्यायिक प्रक्रिया में पेश कर दिया। इटौंजा थाने की पुलिस टीम – उ0नि0 रमेश सिंह यादव, उ0नि0 तेजवीर सिंह और कांस्टेबल राहुल यादव की ये कार्रवाई क्षेत्र में कानून के डर को फिर से स्थापित करने वाली मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button