किराएदार निकला जेवर चोर!” – गोंसाईगंज में चौंकाने वाला खुलासा!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : गोंसाईगंज में एक महिला के साथ फिल्मी अंदाज़ में हुई ठगी का मामला सामने आया है। एक युवक किराए पर कमरा लेने के बहाने महिला के निर्माणाधीन घर पर पहुंचा और 20 हजार रुपये एडवांस देकर भरोसा जीत लिया। उसने महिला को बहला-फुसला कर उसके सोने के जेवर — सुई-धागा और लॉकेट — दिखवाए और अगले ही दिन मौका मिलते ही जेवर और मोबाइल लेकर चंपत हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और चोर को सुलतानपुर से धर दबोचा।

गिरफ्तार युवक की पहचान दीक्षित उर्फ नम्रतेश (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी गए जेवर भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी पर धारा 217/25, 303(2), 317(2) बीपीएमसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस पूरी वारदात ने लोगों को यह सबक जरूर दे दिया है कि अब किराएदार भी वेरिफाई करना जरूरी है, वरना जेवर तो क्या भरोसा भी चोरी हो सकता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button