दिल्ली में शनिवार रात को आंधी-तूफान आने की आशंका, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क। मौसम विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बिजली और गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 82 प्रतिशत थी।
दिल्ली में शनिवार रात को आंधी तूफान आने की आशंका
दिल्ली में शनिवार रात को आंधी तूफान आने की आशंका है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 82 रहा जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
दिल्ली में 22 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून
पिछले दो दिनों में मध्य, पश्चिमी और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में पहुंचने वाला दक्षिण-पश्चिमी मानसून अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, 20 जून से 25 जून के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित उत्तर-पश्चिमी भारत के बड़े हिस्सों में वर्षा का अनुमान है। आईएमडी के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि मानसून सामान्य तिथि 30 जून से पहले 22 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button