चोरों ने देवी मंदिर को बनाया निशाना , चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद 

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : जहां एक ओर प्रशासन चोरी की घटनाएं रोकने के लिए कमर कसे है, वहीं दूसरी ओर चोर भी आए दिन एक न एक चोरी की घटना को अंजाम देने में पीछे नजर नहीं आ रहे हैं! 

 प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के अंतर्गत टिकारी गांव के बाहर मां गोवर्धनी देवी का मंदिर है! बीती रविवार की रात चोरों ने मंदिर को अपना निशाना बनाया! जिसमें मंदिर में लगे घंटे चोरी कर ले गए! सुबह जब गांव वालों ने देखा तो घटना क़ी सूचना मंदिर समिति के अध्यक्ष राज बहादुर सिंह बबलू को दी! उन्होंने मौके पर पहुंचकर सूचना को सत्य पाया! हालांकि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है!उन्होंने बताया क़ी इससे पहले भी मंदिर से कई बार घंटा चोरी की घटनाएं हो चुकी है! जिससे परेशान होकर उन्होंने मंदिर में कैमरे लगवा दिए परन्तु कैमरा लगे होने क़ी जानकारी चोरों को नहीं थी!

समिति अध्यक्ष ने घटना क़ी सूचना कछौना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है! सीसीटीवी कैमरों क़ी रिकॉर्डिंग के अनुसार तीन चोर एक बाइक से मंदिर से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं! 

कोतवाल प्रेम सागर सिंह ने बताया सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर चोरों की तलाश के लिए टीम गठित कर तलाश जारी है! जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा! 

इस प्रकार की हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है, साथ ही मंदिर में हो रही कई बार से इस प्रकार क़ी घटना से लोगों में काफी आक्रोश भी है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button