महिला पर कहर बनकर टूटे तीन हैवान, अशियाना पुलिस की कार्रवाई में हुए गिरफ्तार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : अशियाना थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि तीन दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक छेड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश की, गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। यह घटना 10 फरवरी 2025 को दर्ज हुई, जिसमें पीड़िता की ओर से लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी अरविंद, राम सुमिरन और सचिन ने न सिर्फ युवती के साथ घिनौनी हरकतें कीं, बल्कि उसे डराने-धमकाने की कोशिश भी की। पुलिस ने IPC की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू की थी।

गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, अशियाना पुलिस की दबिश में तीनों आरोपी धरे गए

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुभाष मैदान के पास दबिश दी और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। अरविंद (36), राम सुमिरन (44), और सचिन (40) को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद फरार रहने की कोशिश की, लेकिन लगातार निगरानी और सटीक मुखबिरी के चलते वे पकड़े गए। अशियाना थाने की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर सनसनी फैली हुई है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button