राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा किसानों, मजदूरों के प्रेरणास्त्रोत चौधरी अजित सिंह की चौथी पुण्यतिथि राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे की अध्यक्षता में मनाई गयी। इस अवसर पर पार्टी के मा0 सांसद चंदन चौहान तथा उ0प्र0 सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, पूर्व विधायक शिव करन सिंह, राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव, मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी लोगों ने चौधरी साहब के चित्र पर मार्ल्यापण किया तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने किया।
               गोष्ठी को संबोधित करते हुये उ0प्र0 सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार ने चौधरी अजित सिंह जी को नमन करते हुये कहा कि जीवन भर, किसानों, कामगारों, मजदूरों, गरीबों और शोषित समाज के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष ही करते रहे।
              पार्टी के सांसद श्री चंदन चौहान ने गोष्ठी को संबोधित करते हुये कहा कि आज भी हम सभी को उनकी कमी खलती है क्योंकि एक लम्बे समय तक हमारी पीढ़ी ने उनके साथ काम किया। चौधरी साहब की विचारधारा आज भी हम लोगों को ऊर्जा प्रदान करती है।
                पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक शिव करन सिंह ने गोष्ठी में अपने संस्मरण साझा करते हुये कहा कि सादगी, सरलता और बेदाग छवि के लिए चौधरी  साहब हम लोगों के बीच सदैव अमर रहेंगे, किसानों और मजदूरों के हितों के लिए उनके द्वारा कराये गये कार्यो को कभी भुलाया नहीं जा सकता हैं।
             गोष्ठी को संबोधित करते हुये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने चौधरी साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कहा कि “लगा सका न उसके कद का कोई अंदाजा, वह आसमां था लेकिन सर झुकाकर चलता था”। उन्होंने किसानों के लिए उल्लेखनीय कार्य किये, उन्होंने चीनी मिलों की दूरी 40 किलोमीटर से घटाकर 15 किलोमीटर करने, प्रदेश में नई चीनी मिलों की स्थापना तथा कृषि पर आयकर लगाने का पूर्ण विरोध किया था, उन्होंने किसानों की बदहाली को समझने के लिए मेरठ से लखनऊ तक पैदल यात्रा की। आज हम सब उनके विचारों को अपनाते हुये उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लें यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  
            गोष्ठी को सम्बोधित करते हुय राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव ने कहा कि राजनीति में उनके जैसा व्यक्तित्व बहुत ही कम देखने को मिलता है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन किसानों के हितों के लिए समर्पित कर दिया जिससे आज भी वह किसानों के दिलों में जिंदा है। उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर हम सबको आगे बढ़ना है।
             रालोद के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि गोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, आदित्य विक्रम सिंह, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, संतोष यादव, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, के0जी0 वर्मा, राघवेंद्र प्रताप यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी0एल0 प्रेमी, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, महिला प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह, तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पी0के0 पाठक, प्रदेश सचिव अफसर अली, प्रमोद शुक्ला, सम्राट चौहान, जिलाध्यक्ष रामसेवक रावत, महानगर अध्यक्ष सरताज मलिक, विपिन द्विवेदी, माया देवी, आयषा, हसीब अहमद निजामी, डाॅ0 सर्वेश त्रिपाठी आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये और चौधरी साहब को नम आंखों से याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *