रेजांगला शौर्य दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कार्यक्रम

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क : हरदोई पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष आदरणीय अशोक अग्निहोत्री जी के संयोजन में विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड भरखनी के ग्राम खितौली में आयोजित रेजांगला शौर्य दिवस के अवसर पर *लोकप्रिय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू भइया जी* क्षेत्र के गौरव वीर शहीद स्मृति शेष राजबहादुर सिंह यादव जी की पुण्य स्मृतियों को याद कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कारगिल शहीद कैप्टन मनोज पाण्डेय जी के भाई मदन मोहन पाण्डेय जी कैप्टन वीर अब्दुल हमीद जी सुपौत्र जमील आलम जी सैनिक बोर्ड के जिला अधिकारी कर्नल ओ पी मिश्रा जी कार्यक्रम के संयोजक गणों में सुहाना जैन जी, सर्वेंद्र सिंह सोमवंशी जी, पुष्पेन्द्र सिंह जी, महेन्द्र पाल सिंह जी सहित उपजिलाधिकारी मयंक कुंडू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित जी एवं संचालक महेश मिश्रा जी सहित अन्य प्रमुख आगन्तुक अतिथि गण उपस्थित रहें।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button