तिरंगा अभियान के अंतर्गत घरों पर फहराया जाये तिरंगा जिलाधिकारी

13 से 15 अगस्त तक लोगों को घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जायेः-डी0एम0
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि 14 अगस्त को अम्बेडकर पार्क में कवि सम्मलेन का आयोजन किया जाये। कैण्डल मार्च का आयोजन किया जाये। 15 अगस्त को अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाये। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रमुख चौराहों को सजाया जाये। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय व विभिन्न बोर्ड के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाये। अच्छा कार्य करने वाले लेखपालों व बीएलओ को सम्मानित किया जाये। तीन लघु व्यापारियों को सम्मानित किया जाये। राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों को सम्मानित कराया जाये। ट्रांसजेन्डर, वृद्ध मतदाताओं व दिव्यांगजन को सम्मानित कराया जाये। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत घरों पर तिरंगा लगाया जाये। झंडा संहिता का पालन किया जाये। 13 से 15 अगस्त तक अभियान के अंतर्गत लोगों को घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाये। त्यौहार को देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button