जेसीबी मशीन को लेकर भिड़े दो पक्ष, ताबड़तोड़ मारपीट में 6 गिरफ्तार!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : थाना टडियावां क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्राम देविया फतूपुर में जेसीबी मशीन निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला ज़बरदस्त मारपीट में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही टडियावां थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और दोनों पक्षों से कुल 6 लोगों को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, 15 जून को शाम के समय शान बाबू पुत्र बुलेई और आजाद पुत्र साबिक के पक्षों में रास्ते से मशीन निकालने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। इस खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मारपीट, गाली-गलौज व गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तार हुए अभियुक्त:

  1. शान बाबू पुत्र बुलेई
  2. बुलेई पुत्र गुन्ते
  3. साहब खान पुत्र साबिक
  4. शारुख पुत्र साबिक
  5. आजाद पुत्र साबिक

पुलिस टीम की तेज़ कार्रवाई में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक जय यादव, हेड कांस्टेबल विनोद तिवारी, कांस्टेबल किशनलाल, पारस यादव, पवन डोडवाल और सुरेश सिंह।

थाना टडियावां पुलिस की इस फुर्तीली कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है। ग्रामीणों में अब चैन की सांस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button