मौसम का बदला रुख, दिल्ली में बारिश के साथ न्यूनतम तापमान में कमी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क। दिल्ली में बृहस्पतिवार को दिन में मध्यम बारिश होने और बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है।साथ ही, अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 79 दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button