क्या कह दिया मंत्री ने? अब उत्तर प्रदेश को लेकर उठ रहे बड़े सवाल!

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ/जौनपुर : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन और सुरक्षा के 8 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को प्रेस वार्ता में उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अब एक सशक्त और उत्तम राज्य बन चुका है।

प्रदेश में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकाले गए, 15 करोड़ को मुफ्त राशन, 1.86 करोड़ को गैस कनेक्शन, और 9 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड मिला। किसान सम्मान निधि के तहत 2.6 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचा। अपराध नियंत्रण में प्रदेश ने उल्लेखनीय सुधार किया, जिससे कानून-व्यवस्था मजबूत हुई।

इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी जबरदस्त बदलाव हुआ—एक्सप्रेसवे की लंबाई 491 से 1225 किमी हुई, 16 एयरपोर्ट संचालित हो चुके हैं, और 1.21 लाख से अधिक मजरों का विद्युतीकरण हुआ। औद्योगीकरण और निवेश में प्रदेश अग्रणी बना, जिससे बेरोजगारी दर 18% से घटकर 3% रह गई।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 5 धार्मिक कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं, बल्कि देश की GDP में 9% योगदान देने वाला प्रमुख राज्य बन चुका है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास और समृद्धि के स्वर्णिम युग में प्रवेश कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button