बीवी-बच्चों को शराब देने से रोका तो मच गया बवाल! पुलिस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  लखनऊ : थाना सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने अपनी ही पत्नी और बच्चों को शराब पिलाने के चक्कर में ऐसा तांडव मचाया कि पुलिस को बीच में आना पड़ा। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं!

मामला मुंज़फ्फरनगर निवासी हौसलाप्रसाद उर्फ़ रामतीर्थ का है, जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है। आरोप है कि साहब अपनी पत्नी सुमन और बच्चों को शराब पिलाने पर अड़े थे! जब परिवार वालों ने विरोध किया, तो जनाब ने गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी।

सूचना मिलते ही 30 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंची, पर शराबी साहब तो जैसे किसी फिल्मी विलेन की तरह बर्ताव करने लगे। पुलिस ने जब समझाने की कोशिश की तो चिल्ला-चिल्लाकर गालियां देने लगे और मोहल्ले में तमाशा खड़ा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button